---Advertisement---

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

On: June 21, 2026 2:34 PM
---Advertisement---

रंका: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रंका में योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। नियमित योग से हम स्वस्थ, तनावमुक्त और ऊर्जावान जीवन जी सकते हैं।

आज के इस विशेष अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएँगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

मैं इस आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
इस मौके पर कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now