जमशेदपुर: रविवार सिदगोड़ा 10 नंबर मुखी बस्ती दुर्गा पूजा मंडप परिसर में जमशेदपुर के संगीत डांसिंग इवेंट्स संस्था म्यूजिक गैलरी ए टू जेड के द्वारा एक शाम सदी के महान स्वर की देवी आशा भोसले के नाम श्रद्धांजलि संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेविका श्रीमती रंजना शर्मा विशिष्ट अतिथियो में श्री इंदरजीत सिंह श्री ठाकुर सिंह कालुंदिया सत्यजीत सिंह सम्मानित अतिथि के रूप में मुखी समाज विकास समिति झारखंड प्रदेश के महामंत्री श्री शंभु मुखी डूंगरी एवं समाजसेवी संतोष कुमार उपस्थित थे सर्व प्रथम आए हुए ।

तमाम अतिथियों द्वारा स्वo आशा भोसले जी चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए उसके बाद संस्था द्वारा आए हुए अतिथियो का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया इस के बाद कलाकारों द्वारा स्वo आशा भोसले जी के द्वारा गाये गए गीत संगीत से श्रद्धांजलि अर्पित किए।

इस कार्यक्रम का संचालन उभरता हुआ कलाकार देव चौसा राका द्वारा किया गया ।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन कलाकार पप्पू मुखी डूंगरी ने दिया कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से देव चौसा राका पप्पु मुखी डूंगरी जय मुखी उमेश शर्मा दर्शराज चौसा पायल रवीना साथी पूजा मनप्रीत दीपिका कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई।









