एजेंसी:आईटीआई पास कर चुके युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी BEML Limited में रोजगार का बेहतरीन अवसर उपलब्ध है। कंपनी ने विभिन्न तकनीकी ट्रेडों के लिए कुल 362 ऑपरेटर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
कंपनी की ओर से जारी विज्ञापन संख्या KP/S/10/2026 के तहत फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती में केवल आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे।
भर्ती प्रक्रिया में सबसे अधिक रिक्तियां फिटर और टर्नर ट्रेड के लिए निर्धारित की गई हैं। आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं की अंकतालिका, आईटीआई प्रमाणपत्र, एनएसी सर्टिफिकेट, पहचान पत्र तथा आरक्षण संबंधी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती विज्ञापन का चयन कर सकते हैं। सभी आवश्यक जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर अधिक लोड के कारण तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
ITI पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, BEML में 362 पदों पर भर्ती








