---Advertisement---

हिमांशु चर्चित मर्डर कांड का मुख्य आरोपी 2 लाख के इनामी विश्वनाथ मंडल ने पुलिस को दिया चकमा,कोर्ट में सरेंडर

On: July 8, 2026 7:45 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में बुधवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। इस चर्चित मामले के मुख्य आरोपी और दो लाख रुपये के इनामी अपराधी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने जमशेदपुर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे विश्वनाथ मंडल की तलाश में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए झारखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी कई जगहों पर छापेमारी की गई। पुलिस के बढ़ते दबाव और कानूनी शिकंजे के बीच आखिरकार आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जांच एजेंसियों के अनुसार, विश्वनाथ मंडल को इस पूरे हत्याकांड का प्रमुख साजिशकर्ता माना जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
इस बहुचर्चित मामले में अब तक पुलिस नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चापड़, कुल्हाड़ी, भुजाली और चाकू जैसे कई धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।
इससे पहले मामले में डबल डाउन बार के संचालक नीरज सिंह को राजस्थान के खाटूश्यामजी क्षेत्र से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया गया था, जहां उनसे पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है और आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now