---Advertisement---

पैदल 7 किलोमीटर चलकर गांव पहुंचे बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह, ग्राम सभा में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

On: July 9, 2026 8:48 PM
---Advertisement---

बरडीहा (गढ़वा)  प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के प्रयास से गुरुवार की सुबह ओबरा गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओबरा पंचायत के मुखियापति, बरडीहा के उपप्रमुख सतेंद्र पासवान, पंचायत प्रतिनिधि पुष्प रंजन, अमित पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह अपने सरकारी आवास से लगभग 7 किलोमीटर पैदल चलकर सुबह 7:30 बजे गांव पहुंचे और सीधे ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने पेंशन से वंचित लोगों की समस्या, ग्राम पंचायत एवं कार्यकारिणी की नियमित बैठक नहीं होने, आपसी भूमि विवाद तथा अन्य विकास संबंधी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

सभी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनते हुए बीडीओ ने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं पूरी तरह निःशुल्क हैं। उन्होंने ग्रामीणों को स्पष्ट रूप से आगाह किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जियो-टैगिंग या किसी भी अन्य कार्य के नाम पर किसी को कोई राशि न दें। यदि कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल उनके मोबाइल पर दें। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों का चयन ग्राम सभा की पारदर्शी अनुशंसा के आधार पर किया जाए तथा सबसे पहले सबसे अधिक जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा, “जब ग्राम सभा मजबूत होगी, तभी गांव का समग्र विकास संभव होगा।”

पेंशन योजना के संबंध में उन्होंने बताया कि अब सभी पात्र व्यक्तियों को पेंशन से लाभान्वित किया जाएगा। किसी भी योग्य लाभुक का आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने दिया जाएगा।

जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के संबंध में उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद एक माह के भीतर आंगनबाड़ी एवं पंचायत के माध्यम से जन्म का पंजीकरण अवश्य कराएं। इसी प्रकार किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसका पंजीकरण भी समय पर पंचायत में कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक कठिनाई न हो।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से प्रत्येक माह नियमित रूप से ग्राम पंचायत एवं कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने का आग्रह किया, जिससे स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहली बार हुआ है जब कोई प्रखंड विकास पदाधिकारी पैदल चलकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने इसे जनसरोकार, संवेदनशील प्रशासन और जनविश्वास को मजबूत करने वाली ऐतिहासिक पहल बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने किया 65वीं सुब्रतो मुखर्जी अंतर विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन

आरके पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव

बरडीहा के सुकौवा दोहर बालिका आवासीय मैदान में कल से शुरू होगी 65वीं सुब्रतो मुखर्जी अंतरविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता

मझिआंव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न धाराओं के आरोपी नकीब अली खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

आमर पश्चिम टोला की जाम नाली का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, सफाई कार्य का दिया निर्देश

बरडीहा ग्राम सभा में समस्याओं का त्वरित समाधान, फिर बाजार में चला स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान