बरडीहा : गढ़वा ।प्रखंड के जतरो बंजारी पंचायत अंतर्गत सेमरी गांव में दो पक्षों के बीच उपजे एक भूमि विवाद को प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूझबूझ से शांत करा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह*एवं थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर दोनों पक्षों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। आपसी सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया कि:
दोनों पक्ष जमीन की मापी के लिए *सरकारी अमीन* हेतु अंचल कार्यालय में आवेदन करेंगे।
सरकारी अमीन द्वारा की जाने वाली मापी के बाद जो भी परिणाम आएगा, दोनों पक्ष उसे पूरी तरह से मानने और उस पर सहमत रहने के लिए तैयार हो गए हैं।
*एक अन्य विवाद का भी हुआ निपटारा*
विवाद स्थल पर ही उपस्थित अधिकारियों द्वारा एक और अन्य पुराने विवाद को भी सुलझाने का प्रयास किया गया। दोनों ही मामलों में संबंधित पक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
प्रशासन की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से सेमरी गांव और आसपास के लोगों में काफी संतोष है।
बरडीहा के सेमरी गांव में दो पक्षों का भूमि विवाद शांत, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मामला सुलझा














