बरडीहा : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात करने वालों में जिला परिषद सदस्य अर्चना प्रकाश, प्रमुख प्रतिनिधि लालन यादव , उप प्रमुख संकेंद्र पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।
बैठक के दौरान पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान तथा विकास कार्यों में समन्वय स्थापित करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा सभी समस्याओं के यथाशीघ्र एवं नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है तथा जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।










