मझिआंव/गढ़वा। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता रामाशीष यादव की माता स्वर्गीय मन्ना देवी की बारहवीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव सिंड़हा (ऊंटारी रोड प्रखंड) में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्व. मन्ना देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों और उच्च विचारों को याद किया गया।
कार्यक्रम में जे.पी. यादव, कृष्णा यादव, विश्वनाथ यादव, विजय यादव, सुदामा प्रसाद यादव तथा जे.पी. यादव स्कूल की प्राचार्या श्रीमती गीता कुमारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों के बीच राशन, साड़ी एवं धोती का वितरण किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों को कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर और कटर सहित अन्य लेखन सामग्री प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में लहर बंजारी के उपमुखिया कर्मदेव यादव, ऊंटारी प्रखंड के पूर्व प्रमुख रामसेवक राम, पूर्व मुखिया अशोक चौधरी, केवल यादव, श्यामराज यादव, नरेश यादव, कामेश्वर पासवान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने स्व. मन्ना देवी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
बारहवीं पुण्यतिथि पर स्व. मन्ना देवी को श्रद्धांजलि, गरीबों के बीच राशन व विद्यार्थियों को लेखन सामग्री का वितरण










