---Advertisement---

केंद्रीय राज्य मंत्री से मिले रवि प्रकाश, बंशीधर नगर के विकास और आवास योजनाओं पर हुई चर्चा

On: July 11, 2026 4:13 PM
---Advertisement---

विश्व प्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण बंशीधर जी की तस्वीर भेंट कर दिया नगर आने का निमंत्रण

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। श्री बंशीधर नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी एवं जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रवि प्रकाश बबलू ने शुक्रवार को भारत सरकार के केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू से लातेहार परिसदन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण बंशीधर जी की तस्वीर भेंट कर मंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें श्री बंशीधर नगर आने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

मुलाकात के दौरान रवि प्रकाश बबलू ने श्री बंशीधर नगर पंचायत के समग्र विकास, शहरी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य शहरी विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने नगर क्षेत्र में बेहतर सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा की।

केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ बैठे अध्यक्ष साधना देवी एवं रवि प्रकाश बबलू

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रवि प्रकाश की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि श्री बंशीधर नगर के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर प्राथमिकता के साथ विचार किया जाएगा तथा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास होगा। उन्होंने निकट भविष्य में श्री बंशीधर नगर आने का भी आश्वासन दिया।

इस अवसर पर रवि प्रकाश बबलू ने कहा कि श्री बंशीधर नगर ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखता है। नगर के समग्र विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से योजनाओं को धरातल पर उतारना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री का सकारात्मक आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगरवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

राजा पहाड़ी शिव मंदिर विवाद के बाद नई 10 सदस्यीय समिति का गठन, एडीओ ने जारी किया आदेश, विधायक होंगे पदेन अध्यक्ष

पहली बारिश में ही खुली नगर पंचायत की पोल, जलजमाव से जंगीपुर बस्ती टोला बना तालाब

पहले बड़े भाई के लिए मांगा था वोट, अब खुद बनेंगे दावेदार; भवनाथपुर की सियासत में नई पटकथा लिख रहे दीपक प्रताप देव

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास