बागबेड़ा:प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरे की मरम्मत की उठी मांग,पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख को सौंपा ज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरे की मरम्मत की उठी मांग, पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख को सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर, बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर–1 स्थित प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरे की मरम्मत कराने की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन को मांग पत्र सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विद्यालय का दोनो कमरा विगत कई वर्षों से अत्यंत जर्जर अवस्था में है। इसी कमरे में प्रतिदिन स्कूली बच्चों की पढ़ाई कराई जाती है। कमरे का छज्जा लगातार टूटकर गिर रहा है, जिससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों एवं शिक्षकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
प्रमुख पानी सोरेन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी से पत्राचार करेंगे तथा उनसे वार्ता कर विद्यालय के जर्जर कमरे की शीघ्र मरम्मत कराने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, सुनील गुप्ता, सुशील कुमार, सोनिया भूमिज, जैस्मिन गुड़िया तथा वार्ड सदस्य उमेश पांडे उपस्थित थे।
