सामटोली चर्च परिसर में 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग, सौंपा गया ज्ञापन
![]()
सिमडेगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सामटोली चर्च परिसर में 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में परिसर में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित है, लेकिन क्षेत्र में कई स्कूल, कॉलेज और बढ़ती आबादी के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। इससे लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या उत्पन्न हो रही है। झामुमो ने मांग की है कि मौजूदा 100 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए या 100-100 केवीए के दो अलग-अलग ट्रांसफार्मर लगाए जाएं, ताकि क्षेत्र के लोगों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सके. विभाग से इस मांग पर शीघ्र कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया गया. सिमडेगा: जिला मुख्यालय स्थित राम जानकी मंदिर परिसर से 26 जुलाई को अपराह्न 3.30 बजे घुरती रथ यात्रा निकलेगी. रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष प्रो देव राज प्रसाद ने बताया कि रथ यात्रा अपर बाजार, नीचे बाजार, भट्टी टोली आदि इलाकों से गुजरेगी और करीब तीन किलोमीटर दूर टुकूपानी स्थित श्री गोपाल जी ठाकुर बारी मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी. मौसीबाड़ी से लौटने के बाद भगवान बलभद्र, माता सुभद्रा समेत जगन्नाथ प्रभु की मूर्तियों को पूजा-अर्चना के साथ दोबारा स्थापित किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे से मंदिर परिसर में भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सिमडेगा | सिमडेगा कॉलेज के बैचलर ऑफ आर्ट्स सेमेस्टर 1 (2026-2030) के जिन विद्यार्थियों ने हिंदी प्रतिष्ठा विषय के लिए 29 जून तक आवेदन जमा किया था और प्रथम मेरिट सूची में चयनित हुए हैं, उन्हें 27 जुलाई तक नामांकन कराने को कहा गया है। प्राचार्य प्रो देवराज प्रसाद ने कहा कि 27 जुलाई तक नामांकन नहीं कराने वाले छात्रों का बाद में नामांकन नहीं किया जायेगा. दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों का नामांकन 28 जुलाई से शुरू होगा.
Source link
