सर: रविवार तक शत-प्रतिशत काम पूरा करने पर जोर दिया गया है
![]()
कसमार | विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान में कसमार प्रखंड ने जिले के सभी 82 मतदान केंद्रों का शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन कार्य पहली बार पूरा कर एक नई उपलब्धि हासिल की है. समय सीमा के अंदर काम पूरा होने से कसमार यह लक्ष्य हासिल करने वाला जिले का पहला प्रखंड बन गया है. शुक्रवार को सभी बूथों पर डिजिटलाइजेशन का काम पूरा कर लिया गया। पूरे अभियान की निगरानी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह कर रहे थे. उनके साथ एचडीएम किशोरकांत, अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रवीण कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विजय कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक मो. जमील अहमद, नियाज अहमद, टिंकू लाहिड़ी, विक्रम कुमार एवं सभी बीएलओ पर्यवेक्षक लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे. सिटी रिपोर्टर बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह डीसी अजय नाथ झा ने शुक्रवार को वीडियो संवाद के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर-2026) के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) से विधानसभावार डिजिटलाइजेशन कार्य की सिलसिलेवार जानकारी प्राप्त की. समीक्षा के दौरान डीईओ सह डीसी ने सभी ईआरओ एवं ईईआरओ को डिजिटलाइजेशन कार्य को पूरी गंभीरता, गुणवत्ता एवं गति के साथ करने तथा रविवार तक शत-प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि निर्धारित समय सीमा का हर हाल में पालन किया जाये और काम की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाये. उन्होंने अधिकारियों को डिजिटलाइजेशन के साथ-साथ आगे के सत्यापन कार्य की रणनीति अभी से तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य किया जाए, ताकि एसआईआर-2026 अभियान को निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। बैठक के दौरान डीईओ सह डीसी ने एसआईआर-2026 कार्य में प्रतिनियुक्त बीएलओ के लंबित मानदेय का भुगतान एईआरओ द्वारा शनिवार तक सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
Source link
