Oplus_16908288
,
जमशेदपुर:
भारत मौसम विज्ञान विभाग (रांची) के पूर्वानुमान और चक्रवात ‘अर्णब’ (Cyclone Arnab) के खतरे को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले को ‘ऑरेंज जोन’ में रखते हुए भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है, जिसके मद्देनजर बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।
प्रवेश से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित
आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा-34 के तहत जारी आदेश के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिले के अंतर्गत संचालित होने वाले सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और सभी निजी विद्यालयों में प्रवेश (कक्षा 1) से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं दिनांक 28.10.2026 एवं 29.10.2026 को पूरी तरह स्थगित रहेंगी।
परीक्षाओं और शिक्षकों के लिए निर्देश:
* यदि किसी निजी विद्यालय में पहले से ही कोई परीक्षा निर्धारित है, तो विद्यालय प्रबंधन इस पर अपने स्तर से निर्णय ले सकता है।
* सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाएं विद्यालय में उपस्थित होकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का संपादन करेंगे।
* सभी शिक्षकों को ‘ई-विद्यावाहिनी’ पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।
यह आदेश जिला उपायुक्त के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है। प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।


