नशामुक्ति पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश
![]()
भास्कर न्यूज कोडरमा ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मेरा युवा भारत कोडरमा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत “नशा मुक्त युवा विकसित भारत के लिए” अभियान के तहत विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशामुक्ति का संदेश दिया. राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी सौरभ शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए प्रतिभागियों को कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य से अवगत कराया। वहीं मेरे युवा भारत कोडरमा के अकाउंटेंट मो. नैय्यर परवेज एवं सदस्य सोनू ने मुख्य अतिथि डॉ. मोहित कुमार तिवारी एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया। असिस्टेंट प्रोफेसर मनीष कुमार सिन्हा ने प्रतियोगिताओं के नियमों की जानकारी दी. कार्यक्रम के अंतर्गत समूह गायन, समूह नृत्य, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म/रील, पेंटिंग, भाषण एवं नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समूह गायन में कुन्दन एवं उनके ग्रुप को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कविता लेखन में आयुष कुमार प्रथम, नंदनी कुमारी द्वितीय एवं प्रियंका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। नुक्कड़ नाटक में रहीस एवं ग्रुप प्रथम तथा आयुष एवं ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहे। लघु फिल्म/रील प्रतियोगिता में पूनम कुमारी प्रथम, सोनी कुमारी द्वितीय एवं सचिन कुमार राणा तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग में अंजली कुमारी प्रथम, श्रेया सिन्हा द्वितीय एवं सुशांत राज तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में रवि राजन प्रथम, मनीष कुमार द्वितीय एवं मनीषा तृतीय स्थान पर रहे। नारा लेखन में साक्षी कुमारी प्रथम, तेजवंत कुमार द्वितीय एवं किरण कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि नशामुक्त युवा विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि नशा देश के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है और युवाओं को इसके दुष्प्रभाव से बचाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूकता फैलानी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रखकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. मोहित कुमार तिवारी, मनीष कुमार सिंह, डॉ. रामकृष्ण प्रसाद, डॉ. इंद्र कुमार जयसवाल, मनीष कुमार सिन्हा, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, बिनीता कुमारी, सुधीर साव, सुप्रिया गौरव गुप्ता व अन्य उपस्थित थे.
Source link
