July 26, 2026

बिशनपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

चैनपुर|चैनपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रीतम मिंज, पिता सिलस्टीन मिंज (निवासी बिशनपुर, थाना चैनपुर, जिला गुमला) के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. हालांकि, युवक ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया फिलहाल इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है. गुमला | सदर थाना क्षेत्र के नवाडीह फट्टी गांव निवासी 39 वर्षीय फूलचंद उरांव की सांप काटने से सदर अस्पताल गुमला में इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना शुक्रवार देर रात की है. युवक की मौत से परिजनों में मातम का माहौल है. मृतक के भाई नायका उरांव ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर घर में फर्श पर बिछे बिस्तर पर सो गये थे. रात करीब एक बजे फूलचंद अचानक उठा और उसने अपने परिजनों को जगाया और बताया कि उसे किसी चीज ने काट लिया है। पहले तो सभी ने सोचा कि इसे चूहे ने काट लिया होगा, इसलिए किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया. कुछ समय बाद फूलचंद की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. उसकी हालत गंभीर होते देख परिजन उसे शनिवार की सुबह करीब छह बजे सदर अस्पताल गुमला ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के टोटो भंडरिया गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेश साहू की कुएं में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक सुरेश कल शाम घर से टहलने के लिए निकला था. जिसके बाद वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने अपने रिश्तेदारों के बारे में भी पूछताछ की। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका. सुबह जब परिजन पानी भरने के लिए अपने पिछवाड़े स्थित कुएं के पास गये तो देखा कि कुएं में शव पड़ा हुआ है. इसके बाद परिजनों ने थाने में सूचना दी.

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed