July 26, 2026

बैरिकेडिंग से सड़क हो जाती है संकरी, हर समय दुर्घटना का डर

234_17849792966a649f6016eb4_25jul902.jpg


भास्कर न्यूज करीब एक साल पहले गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर योगीटांड़ के पास भारी बारिश के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया था। हादसे के बाद विभाग ने मिट्टी और बोल्डर डालकर अस्थायी बैरिकेडिंग तो कर दी, लेकिन आज तक इसकी स्थायी मरम्मत नहीं हो सकी है. नतीजतन इस व्यस्त मुख्य सड़क पर आवागमन के लिए आठ की जगह मात्र तीन मीटर चौड़ी सड़क ही बची है. दोनों ओर से वाहनों के आमने-सामने आने पर हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सबसे अधिक परेशानी ऑटो, ई-रिक्शा (टोटो) व बाइक सवारों को हो रही है. कई बार बाइक सवार अनियंत्रित होकर वाहन चलाने के कारण दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि इस मार्ग से प्रतिदिन जिले के आला अधिकारी, जन प्रतिनिधि, विधायक व सांसद गुजरते हैं, फिर भी एक वर्ष से स्थिति जस की तस बनी हुई है. पास में ही कॉलेज की चहारदीवारी भी बनी है. इधर, नेशनल हाईवे रोड डिवीजन, धनबाद के कार्यपालक अभियंता दिलीप कुमार साहा ने कहा कि पूरा क्षेत्र सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के खनन क्षेत्र से प्रभावित है. जब तक सीसीएल द्वारा सड़क के नीचे खाली जगह को नहीं भरा जाता, तब तक सड़क की स्थायी मरम्मत संभव नहीं है. इसके लिए खनन प्रबंधन को अविलंब पहल करनी चाहिए.

Source link

ख़बर को शेयर करें।