July 26, 2026

इग्नू में जुलाई सत्र के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है.

गुमला | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र 3606, केओ कॉलेज गुमला में जुलाई 2026 सत्र के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और विभिन्न सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. आशुतोष कुमार ने कहा कि इग्नू उन छात्रों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान करता है जो नौकरी, व्यवसाय, घरेलू या अन्य कारणों से नियमित कॉलेज नहीं जा सकते हैं। इग्नू की डिग्री पूरे देश में मान्यता प्राप्त है और यह उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी और निजी क्षेत्र की नौकरियों के लिए उपयोगी है। नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. आवेदन से संबंधित जानकारी एवं सहायता के लिए अभ्यर्थी कार्य दिवस में इग्नू अध्ययन केंद्र 3606, केओ कॉलेज गुमला से संपर्क कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना 31 जुलाई से पहले अपना नामांकन सुनिश्चित कर लें.

Source link

ख़बर को शेयर करें।