July 26, 2026

बरटोली के एक युवक का शव कोबी टोली के एक कुएं से मिला।

app_17849610646a645828c99d1_1001197017.jpg


भास्कर न्यूज: गुमला रायडीह थाना क्षेत्र के कोबी टोली गांव स्थित एक कुएं में शनिवार की सुबह 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान पड़ोसी डुमरी थाना क्षेत्र के खेतली बरटोली गांव निवासी जेम्स एक्का के रूप में की गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. मृतक के बहनोई जोसेफ एक्का ने बताया कि जेम्स एक्का पिछले रविवार को उनके घर आये थे और वहीं रह रहे थे. शुक्रवार की सुबह वे घर की बकरियों को चराने जंगल गये थे. शाम को मवेशी तो अपने आप घर लौट आए, लेकिन जेम्स नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह खोजबीन के दौरान उसका शव कोबी टोली गांव के एक कुएं में तैरता हुआ मिला. परिजनों ने आशंका जताई है कि नशे की हालत में बकरी चराने के दौरान जेम्स का पैर फिसल गया होगा, जिससे वह कुएं में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची रायडीह थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट रूप से सामने आ सकेगी. अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिवार में मातम छा गया है.

Source link

ख़बर को शेयर करें।