July 26, 2026

विस्थापित परिवारों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए

भास्कर न्यूज: हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने पुलिस अधीक्षक अमन कुमार और उप विकास आयुक्त रिया सिंह के साथ जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शनिवार को बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चट्टी बरियातू कोयला परियोजना से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों की समस्याओं को देखा तथा संबंधित अधिकारियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने केरेडारी प्रखंड अंतर्गत पगार, चट्टी बरियातु एवं जोरदाग गांव के विस्थापित ग्रामीणों से बातचीत की एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के समक्ष मुआवजा, भवन मूल्यांकन, पुनर्वास, स्व-निपटान समेत कई मुद्दे रखे. उपायुक्त ने कहा कि विस्थापित परिवारों को बिजली, सड़क, पेयजल समेत सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन की पूरी टीम आज क्षेत्र में पहुंच रही है और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है. इसके बाद उपायुक्त ने चट्टी बरियातू कोल परियोजना क्षेत्र में स्थानांतरित होने वाले स्कूल, आंगनबाडी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन और पैक्स भवन के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने सलाहकारों और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी बुनियादी ढांचे का निर्माण गुणवत्तापूर्ण, सुव्यवस्थित और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार हो।

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed