July 26, 2026

पलामू में करंट से बेटे को बचाने में मां की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर

1200-675-27237845-thumbnail-16x9-death.jpg

पलामू में बिजली के झटके से महिला की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर (ईटीवी भारत)

पलामू: जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के ढुलसुलमा में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी. जबकि इस घटना में मृतक का बेटा भीम कुमार और बहू मुन्नी कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान मीना देवी के रूप में की गई है.

दरअसल, मीना देवी के खेत की सीमा पर बिजली का खंभा लगा हुआ है और उसका सपोर्ट तार खेत में है. बताया जाता है कि मीना देवी, उनका छोटा बेटा भीम कुमार और बड़ी बहू मुन्नी कुमारी धान की रोपाई के लिए खेत देखने गये थे. इसी क्रम में भीम कुमार सपोर्ट तार पकड़ कर खेत में उतर रहा था. भीम कुमार ने जैसे ही सपोर्ट तार को पकड़ा, उसे करंट का झटका लग गया. यह देख मां मीना देवी और भाभी मुन्नी कुमारी भीम कुमार को बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं. इस दौरान मां मीना देवी और भाभी मुन्नी कुमारी करंट की चपेट में आ गयीं.

खेत के आसपास मौजूद ग्रामीणों की नजर तीनों पर पड़ी और उन्होंने तुरंत लाठी-डंडे से तीनों को बिजली के तार से अलग किया। इसके बाद तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने मीना देवी को मृत घोषित कर दिया. जबकि भीम कुमार और मुन्नी कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है.

सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक मौके पर पहुंच गये हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Source link

ख़बर को शेयर करें।