July 26, 2026

तमिलनाडु: शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत, कई घायल

1200-675-27237944-thumbnail-16x9-blast.jpg

तमिलनाडु शिवकाशी पटाखा

तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट के बाद का दृश्य (ईटीवी भारत)

विरुधुनगर: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में शिवकाशी के पास एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में आज सुबह जोरदार विस्फोट हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, शिवकाशी के पास टिन सेट लगाकर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे. आज सुबह अचानक विस्फोट हो गया. झटका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी. घटना के वक्त इसमें कई मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट के कारण दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि शिवकाशी के पास चेंगमालापट्टी इलाके में पटाखे बनाने के लिए अवैध टिन सेट लगाए जा रहे थे. आज सुबह मजदूर रोजाना की तरह पटाखे बनाने में व्यस्त थे। उसी दौरान अचानक पटाखा फटने से हादसा हो गया और काम में लगे दो मजदूरों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई.

सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे हैं. शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे एक अन्य मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवकाशी के पास एक और पटाखा हादसे की खबर है. मौके पर बचाव कार्य जारी है और पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed