{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
स्कूली बच्चों पैदल चलने वाले राहगीरों ड्यूटी जाने वाले लोग हैं बेहाल
जिप पूर्णिमा मल्लिक ने प्रतिनिधि मंडल के साथ डीसी को सौंपा स्मार पत्र
डीसी ने शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर समस्या के समाधान का दिया आश्वासन
जमशेदपुर: करनडीह फाटक के समीप वर्षों से जाम नाली एवं जलजमाव की गंभीर समस्या का अब तक समाधान नहीं होने पर जिला परिषद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मल्लिक ने एक बार फिर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया। लगातार हो रही बारिश के कारण करनडीह फाटक के समीप मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्तमान में सावन माह शुरू होने के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के लिए आते-जाते हैं। जलजमाव और नाली के गंदे पानी के बीच होकर गुजरना श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत कष्टदायक हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति न केवल असुविधा पैदा कर रही है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ा रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि करनडीह से परसुडीह, प्रमथनगर, हलुदबनी और सरजामदा को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर जलभराव के कारण वाहन चालकों, पैदल यात्रियों, स्कूली बच्चों, दुकानदारों एवं आसपास के निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने कहा कि जनता की परेशानी को देखते हुए अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि त्वरित और स्थायी समाधान की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश देकर बंद नाली की सफाई एवं जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर क्षेत्र की मुखिया सिनी सोरेन, सेवा ही लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष मानिक मल्लिक, संजय सिंह, राकेश दास, राजू दास महेश राव,सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि इस बार प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर हजारों लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत दिलाएगा।



