{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
जमशेदपुर: जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम की बैठक काशीडीह सेंटर में हुई । इस मौके पर संस्था के गुरु, मार्गदर्शक, संस्था के आजीवन मुख्य संरक्षक सी एच दुर्गा प्रसाद राव जी को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। उनकी छठवीं पुण्यतिथि पर पूरा जनाकमं परिवार उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।
इस दौरान संस्था के सुप्रीमो ए बाबूराव ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि संस्था की बहुत सारी उपलब्धियां उनकी देन है।तेलगू भाषी होते भी हिंदी को बढ़ावा देते, स्वयं भी बहुत अच्छे हिंदी के वक्ता, शिक्षक और रंगकर्मी थे। संस्था के लोगो में उनका ही दिया हुआ ” शुभम् अस्तु श्री रस्तु” विद्यमान है।
मौके पर मौजूद संस्था के बलराम पारवे ने उनके द्वारा दिए गए सुझाव पर हमें आगे बढ़ते रहने की बात कही।
पवन कुमार ने कहा कि हमें अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए और उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।
अखिलेश यादव ने भी उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील में बिजली विभाग में कार्यरत रहते हुए भी सुरक्षा नाटकों तथा शहर और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लिया।संस्था उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों पर हमेशा चलती रहेगी।




