{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के डीबी रोड में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बिजली का एक तार अचानक टूटकर सड़क पर जा गिरा। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण उसकी चपेट में आईं दो बकरियों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बिजली का तार सड़क पर गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि तार गिरने के वक्त वहां कोई व्यक्ति मौजूद होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली के तार और खंभों की समय पर जांच और मरम्मत नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उनका कहना था कि शनिवार को बड़ा हादसा होने से महज इसलिए बच गया क्योंकि तार की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया।
घटना की सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। करीब आधे घंटे तक चले विरोध और हंगामे के बाद स्थिति सामान्य हुई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से इलाके में जर्जर तारों की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।





