{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
राहुल गांधी और सीएम हेमंत के खिलाफ पूरे राज्य में आज होगा प्रदर्शन
रांची:जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा भर्ती गड़बड़ी के खिलाफ 23 दिन से चल रहे छात्रों के आंदोलन ने और उग्र रूप धारण कर लिया है। जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने झारखंड के सभी जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। छात्रों ने 18 अगस्त तक सीएम के इस्तीफा की मांग की है। साथ ही परीक्षा भर्ती में कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग की है।
छात्रों ने 20 अगस्त को सीएम हेमंत के आवास का घेराव करने का ऐलान किया है। छात्रों ने सीबीआई ईडी जांच की भी मांग की है। टीडीपील के अफसरों पर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर छात्रों ने 16 अगस्त को पूरे प्रदेश भर में सीएम हेमंत सोरेन और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है।




