
जमशेदपुर: उत्तरी करनडीह ग्राम पंचायत क्षेत्र में जलजमाव एवं नाली की समस्या को लेकर क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बारिश के दौरान पंचायत क्षेत्र के कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने समस्या वाले स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार नाली निर्माण एवं जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्र की मुखिया सरस्वती टुडू, सिनी सोरेन, मानिक मलिक, शंकर हेंब्रम, शंकु हसदा, राजेश राय, अशोक, संजय एवं आदिल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल मानिक मलिक ने कहा कि जलजमाव की समस्या से स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। बारिश के समय लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्थल का निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर नाली निर्माण एवं जल निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। समस्या का स्थायी समाधान होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि बरसात को देखते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाए, ताकि ग्रामीणों को जलजमाव और आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।





