परसुडीह क्षेत्र की तमाम सड़कों की दुर्दशा की सुध लेने वाला कोई नहीं है। प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक आए दिन शिकायत पहुंच रही है ऐसी स्थिति में कुछ लोगों का अब यहां तक यह कहना है कि परसुडीह क्षेत्र की तमाम सड़कों की दशा तभी सुधर सकती है जब एक बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विभिन्न रोड वाले लोग एक दिन के कार्यक्रम कर आमंत्रित करेंगे जैसे एक बार शहर के स्टेशन क्षेत्र से राष्ट्रपति का काफिला गुजरने वाला था तो तमाम सड़कों की दशा चटपट सुधर गई थी।





