
जमशेदपुर:टेल्को स्थित श्री गणेश कार्तिक मंदिर में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय योग सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सम्मेलन में जमशेदपुर के विभिन्न पतंजलि निःशुल्क योग कक्षाओं से 50 से अधिक योग शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं साधकों ने हिस्सा लिया ।

सम्मेलन की अध्यक्षता पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा ने किया।

इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, पतंजलि लीगल सेल प्रभारी एडवोकेट गुलाब सिंह, वरिष्ठ योग शिक्षक शालिग्राम मिस्त्री, अर्जुन शर्मा, उमापति लाल दास, शिवप्रसाद सिंह एवं वरिष्ठ महिला योग शिक्षिका आरती सिन्हा उपस्थित थे।

सम्मेलन में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आगामी अक्टूबर माह में आयोजित मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले से चयनित प्रतिभागी योगेंद्र पांडे, राजेश कुमार लाल, संजय कुमार दुबे, मुख्तार सिंह एवं दीपक कुमार साह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा ने कहा कि पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के सानिध्य में मुख्य योग शिक्षक का प्रशिक्षण पाना गौरव की बात है। यह प्रशिक्षण जीवन बदलने वाला साबित होगा।

उन्होंने चयनित सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए देश और समाज के हित में योग का प्रचार – प्रसार करने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रतिदिन योग करने और कराने के संकल्प के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।



