
रांची। तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने छह भारतीय दुल्हन समुदायों के लिए ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन लॉन्च किया है। इसमें तमिल, तेलुगु, राजस्थानी/मारवाड़ी, गुजराती, मराठी और पैन-इंडिया/मेट्रो दुल्हनों की परंपराओं के अनुरूप ब्राइडल ज्वेलरी ट्रूसो पेश किया गया है।
मराठी ट्रूसो में वाटी मंगलसूत्र, ठुशी नेकलेस और वज्रटीक चोकर, राजस्थानी/मारवाड़ी में बोरला, तेवटा, आड़ और पंचलड़ा हार शामिल हैं। गुजराती ट्रूसो में चंदन हार, डोडी, मोर और कैरी जैसे डिजाइन हैं। तमिल-तेलुगु कलेक्शन में मंदिर और दक्षिण भारतीय परंपराओं से प्रेरित आभूषण हैं। कलीरे, माथा पट्टी, वंकी, सूर्य-चंद्र, नेथी चुट्टी और मट्टल भी शामिल हैं।
तनिष्क के डिजाइन एक्सीलेंस सेंटर ने कलेक्शन तैयार किया है। ‘वन वेडिंग। मेनी स्टोरीज।’ कैंपेन के तहत वेडिंग फोटोग्राफर जोसफ राधिक ने जयपुर के ताज जय महल पैलेस में ब्राइडल लुक्स कैमरे में उतारे। फिल्म निर्माता शूजित सरकार ने रीजनल फिल्मों की शृंखला बनाई है। अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन दक्षिण भारतीय बाजार में रिवाह का चेहरा बनी हैं।
तनिष्क की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर पेल्की त्शेरिंग ने कहा कि आज की दुल्हन शादी के हर फैसले को अपनी पसंद और पहचान के अनुरूप लेती है। ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ में छह समुदायों के लिए शादी के हर अवसर के अनुरूप आभूषणों का संपूर्ण वार्डरोब तैयार किया गया है। कलेक्शन तनिष्क स्टोर्स और ऑनलाइन उपलब्ध है।




