
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में अजय साव के नेतृत्व में अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कमेटी के नेतृत्व में परसुडीह थाना कमेटी का गठन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत और एकजुट करने, क्षेत्र में रह रहे साहू समाज के सदस्यों की जनगणना करने, सुख-दुख में साथ देने और मेधावी बच्चों को संस्था द्वारा पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। मेधावी बच्चों की सूची क्षेत्रीय कमेटी तैयार कर जिला कमेटी को सौंपेगी।

जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने कहा कि क्षेत्रीय कमेटी सभी सदस्यों के बीच एकजुटता बनाए रखे, संगठन एकजुटता से ही आगे बढ़ता है।
नवगठित परसुडीह थाना कमेटी:
अध्यक्ष – पंकज कुमार साव
महामंत्री – अजय साव
कोषाध्यक्ष – संजय साव
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, महामंत्री मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार सहित उमा शंकर, दिलीप कुमार गुप्ता, भुनेश्वर साहू, शंकर शाह, पिंटू साव, अजय कुमार साव, नवीन कुमार, राजेश प्रसाद, सुबोध कुमार साहू, मनोज साव एवं राज कपूर साव उपस्थित रहे।





