बागबेड़ा बडौदा घाट स्थित आदर्श सोसायटी प्रधान टोला में दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन के लिए भूमि पूजन संपन्न
जमशेदपुर:बागबेड़ा बडौदा घाट स्थित आदर्श सोसायटी प्रधान टोला में दुर्गा पूजा 2026 के भव्य आयोजन के लिए भूमि
Satish Sinha
September 14, 2026 (Last updated: September 14, 2026)
जमशेदपुर:बागबेड़ा बडौदा घाट स्थित आदर्श सोसायटी प्रधान टोला में दुर्गा पूजा 2026 के भव्य आयोजन के लिए भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन का कार्य पंडित सुकुमार भट्टाचार्य जी के द्वारा विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर आदर्श सोसाइटी के सभी बड़े बुजुर्ग,माननीय सदस्यगण उपस्थित थे।सभी की मौजूदगी में धूमधाम और भक्तिभाव से पूजन सम्पन्न हुआ।महिलाओं के द्वारा माता का झूमर,लोकगीत और भजन गाया गया। सभी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।।सभी ने बढ़ चढ़कर भूमि पूजन कार्य मे अपनी अपनी हिस्सेदारी और जवाबदेही तय की।।
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।