
आकाश लोहार
गढ़वा
किसी गांव की सड़क सिर्फ आने जाने का रास्ता नहीं होती,बल्कि वह गांव की जिंदगी की सबसे जरूरी कड़ी होती है,इसी सड़क से बच्चे स्कूल पहुंचते हैं,मरीज अस्पताल जाते हैं,किसान अपनी उपज बाजार तक ले जाते हैं और ग्रामीण रोजमर्रा के काम के लिए आवाजाही करते हैं,लेकिन जब यही सड़क जर्जर हो जाए,तो परेशानी सिर्फ रास्ते तक सीमित नहीं रहती,बल्कि पूरे इलाके की जिंदगी प्रभावित होने लगती है,सगमा प्रखंड क्षेत्र में झुनका से घघरी तक करीब 5 किलोमीटर लंबी सड़क भी लंबे समय से बदहाली का सामना कर रही थी,सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था,अब इस सड़क पर मिट्टी मोरम डालकर मरम्मत का काम शुरू होने से ग्रामीणों के बीच राहत की उम्मीद जगी है।
ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने दिखाई तत्परता :- ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर अपनी समस्या क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा के सामने रखी थी,ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल सड़क की मरम्मत के लिए मिट्टी मोरम डालने का निर्देश दिया,विधायक के निर्देश और सहयोग से सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है,सड़क पर काम शुरू होते ही ग्रामीणों के बीच यह उम्मीद जगी है कि अब आने जाने की उनकी परेशानी कुछ हद तक कम होगी।
समस्या बताई,विधायक ने तत्काल पहल की :- झामुमो नेता डॉ. हरिदास यादव ने बताया कि ग्रामीण लगातार सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान थे,इसी परेशानी को लेकर ग्रामीणों ने विधायक अनंत प्रताप देव से सड़क मरम्मत की मांग की थी,उन्होंने कहा कि विधायक ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मिट्टी मोरम से सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया,जिसके बाद काम शुरू हो गया,डॉ. यादव ने कहा कि यह फिलहाल तात्कालिक राहत है,लेकिन ग्रामीणों की असली जरूरत सड़क का स्थायी निर्माण है।
पांच किलोमीटर की सड़क को स्थायी निर्माण का इंतजार :- झुनका से घघरी तक करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क के स्थायी निर्माण को लेकर भी विधायक अनंत प्रताप देव लगातार प्रयासरत हैं,डॉ. हरिदास यादव ने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस सड़क के स्थायी निर्माण की दिशा में भी सकारात्मक पहल होगी,ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी मोरम से फिलहाल राहत जरूर मिलेगी,लेकिन अगर सड़क का पक्का निर्माण हो जाए तो आने वाले वर्षों में उन्हें बार बार की परेशानी से स्थायी निजात मिल सकती है।
ग्रामीणों के लिए सड़क नहीं,उम्मीद का रास्ता :- सड़क पर चल रहा मरम्मत कार्य भले ही मिट्टी-मोरम से शुरू हुआ हो,लेकिन ग्रामीणों के लिए यह सिर्फ सड़क की मरम्मत नहीं,बल्कि बेहतर आवागमन और विकास की एक नई उम्मीद है,अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर टिकी है कि जिस तरह तत्काल उनकी समस्या पर पहल की गई है,उसी तरह आने वाले दिनों में झुनका घघरी सड़क के स्थायी निर्माण की मांग भी धरातल पर पूरी हो।
मौके पर हीराचंद्र यादव,सुनील पासवान,सत्येंद्र यादव,मुन्ना राम,अभिमन्यु यादव,राजेश यादव,जामनाथ यादव,बसंत पाल,राकेश पाण्डेय,राजेश यादव,पूर्व मुखिया बिनोद भुईया,राजेंद्र राम,जोखू राम,दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।





