
रांची: झारखंड भाजपा ने संगठन को और धार देने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में पार्टी ने विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों में नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र ने मंगलवार को संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा की।
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, विकास प्रीतम को प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि संजीव मिश्रा को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह मुकेश निरंजन सिन्हा को विभाग का संयोजक और मनीष दूबे को सह-संयोजक बनाया गया है।

भाजपा नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबंधित प्रकोष्ठ और विभाग की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी का जोर संगठनात्मक कामकाज को मजबूत करने और विभिन्न गतिविधियों को जमीनी स्तर तक सक्रिय रूप से पहुंचाने पर है।







