
जमशेदपुर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर रविवार, 20 सितंबर 2026 को बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से गंगोत्री कॉम्प्लेक्स, साकची में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर विधिवत खूँटी पूजा (भूमि पूजन) की गई। पूजा का आयोजन दिन के 11 बजे किया गया, जिसमें गंगोत्री कॉम्प्लेक्स के निवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
पंडित लक्ष्मीकांत महाराज ने वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच खूँटी पूजा संपन्न कराई। पूजा में गंगोत्री कॉम्प्लेक्स के निवासी एवं पूजा कमेटी के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद यजमान के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मां दुर्गा से पूजा आयोजन के सफल एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने की कामना की गई।
खूँटी पूजा के साथ ही दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम में परिसर के महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आगामी दुर्गोत्सव को लेकर उत्साह जताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा कमेटी के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, सचिव सुमन दास, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक संतोष कुमार साहू, राजा सुब्रमण्यम अप्पू, अन्निदो विश्वास, ईश्वर राव, अजय सिंह, शक्ति कुमार, संदीप कुमार दीक्षित सहित सलाहकार समिति के सदस्य गोपाल राव और एच.के. श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वहीं महिला सदस्यों में मौसमी साहू, प्रियंका सिंह, अर्चना कुमारी, कंचन लता, पूरना दास, मौमिता चौधरी, रिया राय चौधरी, अंजू तिवारी, नीतू सिंह, रीता श्रीवास्तव, ज्योति प्रभा, अमृता कुमारी, तुलसी, किरण सिंह, बुलबुल रानी, अनीता भौमिक, अनीता देवी, वंदना बरुआ, सुभद्रा, सुशीला, अल्पना चटर्जी, रीमा कुमारी, दीपेंद्र नंदी समेत अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि आगामी दुर्गा पूजा को श्रद्धा, उत्साह और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।





