चार घरों में छाया मातम,एक युवक की तलाश जारी…पूजा की खुशियां पलभर में बदल गईं चीख पुकार में
आकाश लोहार
गढ़वा
जिस सुबह घरों में करमा पूजा की खुशियां थीं,उसी सुबह पलामू के एक गांव में अचानक मातम पसर गया,करमा पूजा की सामग्री विसर्जित करने कोयल नदी में उतरे पांच किशोर देखते ही देखते तेज बहाव की चपेट में आ गए,नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत हो गई,जबकि एक युवक अब भी लापता है,हादसे की खबर जैसे ही गांव तक पहुंची,पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है,यह दर्दनाक हादसा चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया पतरिया गांव में हुआ है,मृत चारों किशोर पतरिया गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पूजा की सामग्री विसर्जित करने नदी में उतरे थे पांचों :- जानकारी के अनुसार,बुधवार की सुबह करमा पूजा की सामग्री विसर्जित करने के लिए पांच लड़के कोयल नदी में उतरे थे,बताया जा रहा है कि विसर्जन के दौरान अचानक सभी लड़के नदी की तेज धारा की चपेट में आ गए और देखते ही देखते पानी में डूबने लगे,नदी में लड़कों को डूबता देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया,आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से नदी में उतरकर किशोरों की तलाश शुरू कर दी।
चार शव बरामद,एक की तलाश जारी :- कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने नदी से चार लड़कों के शव बरामद कर लिए,चारों मृतक एक ही मोहल्ले के रहने वाले बताए गए हैं,हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है,बरामद किए गए चारों शवों को अस्पताल भेज दिया गया है,वहीं,पांचवें युवक की तलाश अभी भी जारी है,परिजन और ग्रामीण नदी किनारे उसके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
तेज धार बनी हादसे की वजह :- स्थानीय ग्रामीण ब्रह्मदेव चौधरी के अनुसार,सभी लड़के करमा पूजा की सामग्री विसर्जित करने नदी में गए थे,उन्होंने बताया कि हादसे में चार लड़कों की मौत हुई है और सभी की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है,ग्रामीणों के मुताबिक,जिस स्थान पर यह हादसा हुआ,वहां कोयल नदी की धारा काफी तेज है,इसी तेज बहाव की चपेट में आने से पांचों लड़के पानी में डूब गए।
पुलिस मौके पर पहुंची,मामले की जानकारी जुटा रही :- घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लग गई,चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि घटना में चार लड़कों की मौत हुई है,जबकि एक युवक अभी लापता है,पुलिस मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जानकारी एकत्र की जा रही है,करमा पूजा के पावन मौके पर हुआ यह हादसा पूरे गांव के लिए कभी न भूलने वाला दर्द छोड़ गया है,जिन घरों में पूजा की तैयारियों और खुशियों का माहौल था,वहां अब अपनों को खोने का गम है,नदी की तेज धारा ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं,चार परिवारों में मातम पसरा है,जबकि पांचवें परिवार की निगाहें अब भी नदी की ओर टिकी हैं।




