
घरवालों की नजर पड़ी तो मच गया हंगामा,गांव से थाने तक पहुंचा मामला
आकाश लोहार
गढ़वा
कभी कभी एक मुलाकात सिर्फ मुलाकात नहीं रहती,जब बात घर की चारदीवारी से निकलकर गांव की चौपाल तक पहुंच जाए,तो पूरा मामला चर्चा का विषय बन जाता है,गढ़वा के रमकंडा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला,जहां एक महिला से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक को परिजनों ने पकड़ लिया,युवक के पकड़े जाने के बाद देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया,घटना रमकंडा थाना क्षेत्र के मुरली गांव की है,क्या है मामला आइए इसी ख़ास ख़बर के ज़रिए आपको बताते हैं।
शाम के वक्त महिला से मिलने पहुंचा था युवक :- ग्रामीणों के अनुसार,मंगलवार की शाम मुरली गांव निवासी महिला अपने घर में थी,इसी दौरान सोनेहारा गांव निवासी एक युवक,जिसे ग्रामीण दूसरे समुदाय का बता रहे हैं,महिला से मिलने उसके घर पहुंचा,इसी बीच परिजनों की नजर घर में मौजूद युवक पर पड़ गई,महिला के साथ एक दूसरे युवक को देखकर घरवालों ने उसे पकड़ लिया,इसके बाद देखते ही देखते आसपास के लोग भी वहां जमा होने लगे,कुछ ही देर में गांव में इस घटना की चर्चा फैल गई और मौके पर भीड़ जुट गई।
गांव में जुटी भीड़,फिर पहुंची पुलिस :- मामले की जानकारी रमकंडा पुलिस को दी गई,सूचना मिलते ही पुलिस टीम मुरली गांव पहुंची और महिला तथा युवक को अपने साथ थाने ले आई,फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आरोपों की सच्चाई जांच के बाद आएगी सामने :- इस मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज किए जाने की जानकारी नहीं है और न ही पुलिस की ओर से कोई अंतिम कानूनी निष्कर्ष सामने आया है,इसलिए फिलहाल ग्रामीणों द्वारा बताई जा रही बातों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी,एक तरफ गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं,तो दूसरी तरफ पुलिस पूरे मामले की सच्चाई जानने में जुटी है,आखिर युवक महिला के घर क्यों पहुंचा था,दोनों के बीच क्या संबंध था और इस मुलाकात के पीछे पूरी कहानी क्या है,इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे,फिलहाल इतना जरूर है कि एक युवक की चुपचाप हुई मुलाकात ने मुरली गांव में ऐसा हंगामा खड़ा कर दिया कि मामला घर की दहलीज से निकलकर सीधे पुलिस थाने तक पहुंच गया।






