oplus_0
आकाश लोहार
गढ़वा
किसी खिलाड़ी के लिए मैदान सिर्फ खेल का मैदान नहीं होता,बल्कि वह अपनी मेहनत,अपने सपनों और अपने जिले का नाम रोशन करने का मंच होता है,इसी जज्बे और जुनून के साथ गढ़वा के 25 खिलाड़ी अब रांची की ओर रवाना हो गए हैं,आंखों में जीत का सपना और दिल में गढ़वा का नाम रोशन करने का संकल्प लिए पेफी गढ़वा की फुटबॉल,वॉलीबॉल और एथलेटिक्स टीम बुधवार की रात रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से रांची के लिए रवाना हुई।
पेफी झारखंड के तत्वावधान में केंद्रीय विश्वविद्यालय,रांची में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव में गढ़वा के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे,रवाना होने से पहले खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला,टीम के सदस्यों को पेफी गढ़वा संगठन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
टीम को पेफी गढ़वा के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय,सचिव मदन प्रसाद केशरी,कार्यकारी सचिव आनंद कुमार सिन्हा,उपाध्यक्ष सुशील केशरी,सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे,सह सचिव प्रिंस सोनी,अभिषेक द्विवेदी और सतीश कुमार सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
इस मौके पर पेफी गढ़वा के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी पूरी मेहनत,अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलें,उन्होंने कहा कि मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गढ़वा जिले का नाम रोशन करने का प्रयास करें।
वहीं सचिव मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल को भी जिले में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है,इसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है और जिले के स्कूलों के बच्चे अलग अलग खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो बच्चे कभी स्कूल स्तर पर खेलते थे,आज वही खिलाड़ी गढ़वा जिले का प्रतिनिधित्व करने रांची जा रहे हैं,उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे मनोयोग के साथ खेलने और जिले का नाम रोशन करने की अपील की।
पेफी के उपाध्यक्ष सुशील केशरी ने कहा कि खेल आज केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गया है,बल्कि इसमें युवाओं के लिए बेहतर भविष्य की संभावनाएं हैं,खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के साथ साथ रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।
जिला कोऑर्डिनेटर एवं टीम मैनेजर कमलेश कुमार दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता में गढ़वा से कुल 25 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं,फुटबॉल टीम में हेमंत कुमार सिंह,रवि रंजन कोरवा,अमित उरांव, साकिब राजा, हिमांशु कुमार सिंह,आकाश कुमार सिंह,विकास कुमार सिंह,अमृतपाल,अनिकेत कुमार,विकास खरवार,गौरव कुमार त्रिपाठी,साजिद राजा और कौशल कुमार सिंह शामिल हैं।
वॉलीबॉल टीम में सूरज कुमार, शौर्य राज,आदित्य कुमार, आयुष सावंत,पीयूष रंजन,तेजस्वी सहवाल और ऋषभ शंकर को शामिल किया गया है,वहीं एथलेटिक्स टीम में सौरभ कुमार सिंह,अभिषेक कुमार और समीर आलम गढ़वा का प्रतिनिधित्व करेंगे,फुटबॉल टीम की कप्तानी आकाश कुमार सिंह को,जबकि वॉलीबॉल टीम की कप्तानी सूरज कुमार को सौंपी गई है,कमलेश कुमार दुबे को टीम मैनेजर बनाया गया है।
गढ़वा की इस टीम को जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार,उपाध्यक्ष सुशील केशरी,जिनाहुद्दीन खान,मुजीबुद्दीन खान,आनंद यादव,धर्मराज भारती,प्रिंस सोनी,अभिषेक द्विवेदी,फुटबॉल कोच परणीता कुमारी,संजय प्रताप देव,शशि कुमार,सतीश यादव,प्रमोद चौबे,राज सोनी और रविशंकर प्रसाद सहित जिले के खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
अब नजर रांची के उस मैदान पर होगी,जहां गढ़वा के ये युवा खिलाड़ी सिर्फ मुकाबला खेलने नहीं,बल्कि अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अपने जिले का नाम रोशन करने का सपना लेकर उतरे हैं।






