
मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग की घटना,शिकायत के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया
आकाश लोहार
गढ़वा
एक महिला घर के लिए गाय लेने निकली थी,लेकिन रास्ते में उसके साथ ऐसी कथित घटना हो गई,जिसने उसकी सुरक्षा और गांव में महिलाओं की चिंता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए,आरोप है कि बगीचे में बंधी गाय को लेकर लौट रही महिला को दो युवकों ने रास्ते में रोक लिया,महिला ने एक युवक पर उसके साथ जबरदस्ती करने और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है,विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश किए जाने का भी दावा किया गया है,मामला मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग गांव का है,घटना को लेकर लातदाग निवासी शारदा देवी,पति कामेश्वर चौधरी ने मेराल थाना में लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है,शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है,आइए इसी ख़ास ख़बर के ज़रिए आपको पूरी वाक्य को बताते हैं।
गाय लेने गई थी महिला,रास्ते में हुई कथित घटना :- पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार घटना 17 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे की है,महिला का कहना है कि वह मेन रोड से उतरकर बगीचे में बंधी गाय को लेने गई थी,गाय खोलने के बाद वह वापस लौट रही थी,इसी दौरान झाड़ी की ओर से कथित रूप से सिवेन्द्र दूबे,पिता विनोद कुमार दूबे और अनुरुद्ध साव,पिता शंभू साव,दोनों निवासी लातदाग,वहां पहुंचे,शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि सिवेन्द्र दूबे ने उसका पीछा किया और उसे पकड़कर बाल पकड़ते हुए जमीन पर पटक दिया,इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने और दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया गया है।
शोर मचाने पर गला दबाने का आरोप :- महिला के मुताबिक,जब उसने घटना का विरोध करते हुए शोर मचाया तो कथित रूप से उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई,पीड़िता का दावा है कि वह किसी तरह वहां से निकलकर मेन रोड तक पहुंची और ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी,इसके बाद महिला ग्रामीणों के साथ दोबारा घटनास्थल की ओर गई,इसी दौरान पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई।
बाइक से कुचलने के प्रयास का भी आरोप :- शिकायत में महिला ने एक और गंभीर आरोप लगाया है,उसका कहना है कि घटनास्थल पर सिवेन्द्र दूबे ने अपनी मोटरसाइकिल JH01 CE5547 से उसके दोनों पैरों के बीच कथित रूप से बाइक चढ़ाने का प्रयास किया,ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को थाना ले गई।
जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई :- पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है,फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है,आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगी,पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।





