झारखंड में क्राइम अनकंट्रोल, जमशेदपुर गोलमुरी केनरा बैंक 24 किलो सोना 43 लाख रुपए कैश सशस्त्र डकैती का उद्वेदन अभी पुलिस कर ही नहीं पाई है कि अपराधियों ने ताबड़तोड़ और कई घटनाओं को अंजाम देकर लोगों को खौफ में डाल दिया है। पुलिस प्रशासन सरकार पर भी सवालिया निशान लग गए हैं।
देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ मोहल्ला स्थित सेवा धाम के पास आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने 6 अक्टूबर को एसबीआई एटीएम का कक्षा का शटर तोड़ा उसके बाद गैस कटर की मदद से पूरी एटीएम मशीन को ही काटकर बाहर निकाला और मशीन को रस्सी या केबल से बांधकर एसयूवी वाहन से लगभग 500 मीटर तक घसीटा इसके बाद मशीन को गाड़ी में लादकर देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलजोरी और अजय नदी के पास ले जाया गया, जहां मशीन को तोड़कर उसमें रखे पैसे निकाल लिए गए और खाली मशीन तथा मॉनिटर वहीं फेंक दिए गए। इस एटीएम से तकरीबन 5 लाख रुपए चोरी की बात बताई जा रही है। उक्त वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।देवघर के एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर गठित SIT टीम झारखंड बिहार के कई जिलों में छापामारी कर रही है। जिस गाड़ी से एटीएम ले जाया गया उसका नंबर प्लेट फर्जी बताया जा रहा है।
इसके अलावा चांडिल थाना से तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर ही मुख्य बाजार में व्यवसायी सुरेश चौधरी के घर तकरीबन 6 से 8 हथियारबंद डकैतों ने धावा बोला। हथियार के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और चार-पांच लाख रुपए नकदी समेत 50 से 60 लाख रुपए के जेवरात लूट कर चलते बने। इस मामले में भी एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और एक-दो थाना प्रभारियों को मिलकर गठित एसआईटी) विभिन्न जगहों पर छापामारी कर रही है।
वहीं दूसरी ओर रांची पुदांग ओपी क्षेत्र पॉश आवासीय कॉलोनी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व राजनीतिक सलाहकार हिमांशु शेखर चौधरी के बंद घर से नकदी, जेवरात, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान समेत करीब 45 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की बात सामने आई है।घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्ध दिखाई दिए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, संदिग्धों के चेहरे ढके हुए थे और वे हाथों में दस्ताने पहने हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।
बहरहाल स्थिति में झारखंड में क्राइम अनकंट्रोल हो गया है यह कहना अनुचित नहीं होगा और झारखंड कि अब तक की सबसे बड़ी बैंक डकैती जिसमें 24 किलो सोना और 43 लाख कैश डकैती हुई है इस मामले के साथ-साथ पुलिस को कई मामलों में सफलता नहीं मिल रही है इसका क्या कारण है। इस संदर्भ में अपनी राय जरूर दें जय हिंद जय भारत।



