{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"remove":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
जमशेदपुर: जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर व कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले को लेकर सोमवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय तिलक पुस्तकालय के बाहर दोनों दलों के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और पत्थरबाजी हुई। इस झड़प में भाजपा के एक कार्यकर्ता का सिर फटने से वह घायल हो गया।

भाजपा महानगर महिला मोर्चा व अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर जी टाउन मैदान से बिष्टुपुर कांग्रेस कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला।जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता तिलक पुस्तकालय पहुंचे, वहां पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता भी बाहर निकल आए और दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। बहस बढ़ने पर स्थिति धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान हुई पत्थरबाजी में एक भाजपा कार्यकर्ता लहूलुहान हो गया।
मौके पर अफरातफरी मचते ही बिष्टुपुर थाना और आसपास के थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।
वर्तमान स्थिति: घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए तिलक पुस्तकालय और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल व दंगा रोधी दस्ता तैनात कर दिया गया है। घायल कार्यकर्ता को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।






