Oplus_16908288
पटमदा (पूर्वी सिंहभूम): शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ झामुमो नेता हरि मुखी ने पटमदा प्रखंड के गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत काशीडीह टोला में 40 जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरित किए। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पटमदा के ग्रामीण इलाकों में शुरुआती ठंड के दौरान ही रात में ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों की जरूरत को समझते हुए यह मानवीय पहल की।
पटमदा प्रखंड के सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सबर जनजाति के लोग एवं अन्य ग्रामीण परिवार निवास करते हैं, जिन्हें शुरुआती ठंड के मौसम में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण की यह पहल उनके लिए राहत का माध्यम बनी।
स्थानीय ग्रामीणों एवं झामुमो पटमदा प्रखंड के संयुक्त सचिव नवकिशोर सिंह से क्षेत्र में ठंड के बढ़ते प्रभाव और जरूरतमंद लोगों की परेशानियों की जानकारी मिलने पर हरि मुखी काशीडीह टोला पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के बीच कंबल वितरित कर ठंड से बचाव के लिए सहयोग कि
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में पटमदा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल एवं वस्त्र वितरित करते रहे हैं। उनका प्रयास रहता है कि सुदूर ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों तक भी सहायता पहुंचे, ताकि वे ठंड के मौसम में कुछ राहत महसूस कर सकें।
इस अवसर पर हरि मुखी के साथ झामुमो पटमदा प्रखंड के संयुक्त सचिव नवकिशोर सिंह, अचिन्तम बनर्जी, सुनील मुखी देव, दीपू मुखी सहित अन्य लोग उपस्थित थे




