
गढ़वा समाहरणालय के सामने बिरसा मुंडा पार्क परिसर में शुरू हुआ नया फूड पॉइंट
आकाश लोहार
गढ़वा
शहर की रफ्तार के बीच जब कुछ पल सुकून के बिताने हों,दोस्तों के साथ स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लेना हो या फिर दिनभर की भागदौड़ के बीच एक कप गरमा गरम चाय की तलब हो,तो लोगों को अब एक नया ठिकाना मिल गया है,गढ़वा समाहरणालय के सामने स्थित बिरसा मुंडा पार्क परिसर में Food Delight के शुभारंभ के साथ ही शहरवासियों के लिए स्वाद की एक नई दुनिया का दरवाजा खुल गया है,नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने फीता काटकर इस नए प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया,फास्ट फूड के शौकीनों को ध्यान में रखकर शुरू किए गए इस प्रतिष्ठान का संचालन विमलेश कुमार उर्फ पिंटू कर रहे हैं,यहां लोगों के स्वाद और पसंद को ध्यान में रखते हुए कई तरह के फास्ट फूड एवं पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई है,बर्गर,पिज्जा,सैंडविच,पनीर चिली,चाउमीन और गरमा गरम चाय सहित कई व्यंजनों का स्वाद अब एक ही जगह पर लिया जा सकेगा।
समाहरणालय और बिरसा मुंडा पार्क आने वालों को मिलेगी सुविधा :- Food Delight की शुरुआत ऐसे स्थान पर की गई है,जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है,समाहरणालय में अपने काम से आने वाले लोगों से लेकर बिरसा मुंडा पार्क में घूमने पहुंचने वाले लोगों और आसपास के क्षेत्र के निवासियों के लिए यह फूड पॉइंट नाश्ते और फास्ट फूड का एक नया विकल्प बनकर सामने आया है,शहर में बदलती खान पान की पसंद के बीच इस तरह के प्रतिष्ठानों की शुरुआत स्थानीय लोगों को नए विकल्प उपलब्ध कराने के साथ ही छोटे कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर भी देती है,विमलेश कुमार उर्फ पिंटू ने Food Delight के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद उपलब्ध कराने की पहल की है।
स्वाद के साथ लोगों का भरोसा जीतने की उम्मीद :- किसी भी नए प्रतिष्ठान की पहचान केवल उसके नाम से नहीं,बल्कि वहां मिलने वाले स्वाद,सेवा और ग्राहकों के अनुभव से बनती है,ऐसे में Food Delight के सामने भी गढ़वा के लोगों की पसंद पर खरा उतरने और अपने स्वाद से अलग पहचान बनाने की उम्मीद है,नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी के हाथों उद्घाटन के साथ शुरू हुआ यह नया फूड पॉइंट अब शहर में फास्ट फूड पसंद करने वालों के लिए एक नए विकल्प के रूप में जुड़ गया है,आने वाले दिनों में यह प्रतिष्ठान स्थानीय लोगों के बीच कितनी लोकप्रियता हासिल करता है,यह उसके स्वाद और सेवा पर निर्भर करेगा,फिलहाल,Food Delight के शुभारंभ से गढ़वा के खान पान के बाजार में एक नया नाम जुड़ गया है।




