
गढ़वा में निःसंतान दंपतियों के लिए लगेगा निःशुल्क परामर्श शिविर
आकाश लोहार
गढ़वा
हर घर में बच्चे की किलकारी गूंजे,हर आंगन में नन्हे कदमों की आहट हो और हर माता पिता की आंखों में अपने बच्चे को गोद में लेने का सपना पूरा हो,लेकिन जब यही सपना अधूरा रह जाता है, तो उस दर्द को शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता,समाज के सवाल, परिवार की उम्मीदें और मन में पलती अनगिनत चिंताएं कई दंपतियों को भीतर तक तोड़ देती हैं,मगर अब ऐसे दंपतियों के लिए उम्मीद की एक नई किरण सामने आई है,गढ़वा शहर के चिनियां रोड स्थित मिलाप मेडिकल सेंटर में आगामी 25 अक्टूबर 2026, रविवार को निःसंतान दंपतियों और महिलाओं के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा,शिविर में प्रजनन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को परामर्श दिया जाएगा,ताकि संतान सुख की उम्मीद लगाए बैठे दंपतियों को उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन मिल सके।
निःसंतान दंपतियों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श :- शिविर में फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. मनी मुक्ता और डॉ. महजबीन मरीजों को परामर्श देंगी,पोस्टर के अनुसार,डॉ. मनी मुक्ता एमबीबीएस,एमडी (ऑब्स एंड गायने) हैं,उन्हें प्रजनन चिकित्सा और मिनिमल एक्सेस सर्जरी में फेलोशिप प्राप्त है,वहीं,डॉ. महजबीन एमबीबीएस,एफजीओ हैं और उन्होंने नई दिल्ली के कस्तूरबा अस्पताल तथा एम्स/अपोलो अस्पताल में रेजिडेंट के रूप में कार्य किया है,शिविर में निःसंतान दंपतियों को कृत्रिम गर्भाधान (आईयूआई,आईवीएफ,आईसीएसआई) पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी से संबंधित जांच एवं उपचार,अंडाणु,शुक्राणु और भ्रूण डोनेशन से जुड़ी प्रक्रियाओं तथा वीर्य एवं भ्रूण संरक्षण जैसी सुविधाओं के संबंध में परामर्श दिया जाएगा।
महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी रहेगा विशेष ध्यान :- शिविर में महिलाओं को सामान्य प्रसव,सिजेरियन डिलीवरी,गर्भाशय की गांठ,गर्भाशय निकालने,ओवरी की गांठ और अन्य स्त्री रोगों से संबंधित जांच एवं उपचार के बारे में भी जानकारी दी जाएगी,इसके अलावा हिस्टेरोस्कोपी और लैप्रोस्कोपी जैसी दूरबीन विधियों से होने वाली जांच एवं सर्जरी के संबंध में भी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा शिविर :- मिलाप मेडिकल सेंटर में आयोजित यह निःशुल्क परामर्श शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा,सेंटर का पता चिनियां रोड, शांति निवास स्कूल के बगल में,गढ़वा बताया गया है,शिविर में शामिल होने के लिए इच्छुक दंपति एवं महिलाएं मोबाइल नंबर 9162570989 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।
एक परामर्श,नई उम्मीद की शुरुआत :- संतान की चाह रखने वाले दंपतियों के लिए यह समझना जरूरी है कि निःसंतानता की समस्या में महिला और पुरुष,दोनों की चिकित्सकीय जांच महत्वपूर्ण हो सकती है,ऐसी स्थिति में संकोच या सामाजिक दबाव में रहने के बजाय विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना बेहतर कदम है,क्योंकि हर अधूरा सपना हमेशा अधूरा ही रहे,यह जरूरी नहीं,सही जानकारी,उचित जांच और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से कई दंपतियों को आगे का रास्ता मिल सकता है,मिलाप मेडिकल सेंटर में आयोजित यह शिविर ऐसे ही परिवारों को जानकारी और परामर्श उपलब्ध कराने की एक पहल है।




