
दिनेश गुप्ता
रमना(गढ़वा)। मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में विजयादशमी का त्योहार हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया.इस अवसर पर माँ दुर्गा की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ अपने-अपने स्थानीय क्षेत्रों के तालाबों,नदी में माँ दुर्गा का प्रतीमा का विसर्जन किया गया.वही कई जगहों पर मंगलवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया.बाजार स्थित जय भावनी संघ के द्वारा आयोजित गुरुवार को प्रतिमा का विसर्जन में हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया.पिछले 78वर्षों से अपने परम्परा के अनुसार श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा के विसर्जन अपने कंधे के सहारे तीन किलो मीटर दूर सुखड़ा नदी में विसर्जन किया गया.जिसमें प्रखण्ड के कई गांवों के लोगो ने माता रानी के प्रतिमा विषर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की होड़ लगी रही.मान्यता है कि इस दरम्यान माता रानी के कंधा लगाने के दौरान मांगी गई सभी मनोमामना पूर्ण हो जाती है.प्रखंड के इकलौते ऐसे प्रतिमा विसर्जन आज धीरे धीरे अब एक अलग पहचान बना चुकी है.इसके अलावे श्री सीताराम मानस मंदिर में स्थापित श्री रामदरबार प्रतिमा,मडवानिया स्थित न्यू युवा कल्ब, चुन्दी के देवी धाम सहित प्रखंड के कई पूजा पंडालो के प्रतिमा विसर्जन धूम धाम से कर दिया गया.इसके पहले विजय दशमी के अवसर पर कई पूजा पंडालो में महाप्रसाद का वितरण किया गया.इसी तरह बाजार स्थित दुर्गा मंदिर श्री सीताराम मानस मंदिर तथा सूर्या कल्ब के तत्वाधान में भव्य प्रसाद वितरण किया गया.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कमिटी के सदस्य का सरहनीय योगदान रहा.इधर पर्व त्यौहार के दौरान पुलिस प्रशासन चौकस देखी गई.







