बागुनहातू, 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)।
सीपी समाज, बागुनहातू के तत्वावधान में श्री श्री शिव शीतला माता मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री राम दरबार, भगवान गणेश, गायत्री माता, राधा-कृष्ण एवं शिवलिंग की प्रतिमाओं के साथ नगर भ्रमण एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के बड़े-बुजुर्गों, सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नगर भ्रमण के पश्चात सभी प्रतिमाओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके अंतर्गत अन्न अधिवास एवं फल अधिवास की धार्मिक विधियां संपन्न कराई गईं। इस पावन आयोजन में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को जल अधिवास का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 24 अक्टूबर को प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा पूजा एवं विशाल भंडारे का आयोजन सीपी समाज के प्रांगण में किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सीपी समाज के अध्यक्ष श्री रुपेश साहू, महासचिव श्री कन्हैया लाल,उपाध्यक्ष श्री रामवतार साहू, उपाध्यक्ष श्री रामनाथ ठाकुर, अध्यक्षा श्रीमती शशि देवी सहित समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समस्त कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो रहे हैं। समाज के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से आगामी धार्मिक कार्यक्रमों एवं विशाल भंडारे में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की हैl




