
देवघर बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन रोड स्थित स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय में एक आवश्यक विशेष बैठक आहूत की गई । बैठक में मंच के प्रांत समन्वयक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्वदेशी स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने तथा स्वदेशी विचार को जन जन तक पहुंचाने एवं समाज को स्वदेशी जागरूकता से जोड़ने के उद्देश्य से आगामी 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को गोड्डा के भारत भारती पब्लिक स्कूल में प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें देवघर से मंच के सैकड़ो कार्यकर्ता महिला – पुरुष के पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। इस सम्मेलन से स्वदेशी स्वावलंबन अभियान को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। इस अवसर पर गोड्डा शहर में स्वदेशी संदेश यात्रा भी निकाली जाएगी। इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार से जोड़ना और समाज को सशक्त बनाना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर से मंच के पदाधिकारीगण एवं मेहमान भारतवर्ष से शिरकत करेंगे ।मौके पर मंच के जिला संयोजक संजय सिंह ,श्री प्रभाष गुप्ता ,माया केसरी ,श्री गौरी शंकर शर्मा ,मिथिलेश बाजपेई, महेश दुबे ,सुप्रिया गुप्ता ,प्रीति प्रिया, विपिन सिंह ,सुधीर कुमार सिंह, निलेश सिंह, गिरीश सिंह ,ए० मुखर्जी ,बबलू मित्रा, इत्यादि अनेकों सदस्य मौजूद थे।


