झारखंड

दुर्गा पूजा : शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, निकलने से पहले पढ़े ट्रैफिक एडवाइजरी

ख़बर को शेयर करें

रांची: शहर में दुर्गा पूजा में होने वाली भीड़-भाड़ को देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। शहर में 20 अक्टूबर से भारी वाहनों का प्रवेश चार दिनों के लिए बंद रहेगा। वहीं मेन रोड में शाम चार बजे से अगले दिन सुबह चार बजे तक छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। शाम चार से सुबह चार बजे तक न्यू मार्केट चौक से किशोरगंज चौक तक छोटे वाहन नहीं जा सकेंगे। पिस्का मोड़ से हजारीबाग रोड की ओर जानेवाली बड़ी गाड़ियां तिलता चौक, रिंग रोड, लॉ यूनिवर्सिटी होकर जा सकेंगी।

हजारीबाग रोड से लातेहार, पलामू, गढ़वा की ओर जानेवाली गाड़ियां रिंग रोड, तिलता चौक होते हुए जाएंगी। खूंटी की ओर से आनेवाले बड़े वाहन रिंग रोड होते हुए हजारीबाग की ओर जा सकेंगे। जमशेदपुर से आनेवाले भारी वाहनों का भी परिचालन रिंग रोड से होगा। जाम ना लगे इसके लिए 400 अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।