झारखंडधनबाद

अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से बड़ा हादसा, 2 की मौत, कई मलबे में दबे

ख़बर को शेयर करें

धनबाद: इस वक्त झारखंड के धनबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ईसीएल कापासारा आउटसोर्सिंग में बड़ा हादसा हुआ है ꫰ मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ईसीएल कापासारा आउटसोर्सिंग में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से 2 लोगों की मौत हो गयी है ꫰ हालांकि स्थानीय लोग, 10-12 लोगों के दबे होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं।

मृतकों में एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के सियारकनाली निवासी यमुना राजवंशी (37) और केशरकूलर निवासी तापस दास (24) हैं ꫰ घटना के बाद आउटसोर्सिंग परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है ꫰ घटनास्थल से महज 100 मीटर दूर स्थित कोलियरी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी तत्काल इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं ꫰

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।