{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"remove":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
जमशेदपुर:लौहनगरी में त्योहारों के माहौल के बीच नशे का जहर घोलने की कोशिश कर रहे ड्रग पैडलरों पर जमशेदपुर पुलिस ने जोरदार शिकंजा कसा है। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के कड़े तेवरों के बाद एक्शन मोड में आई पुलिस की स्पेशल टीम ने बिरसानगर थाना क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में दबिश देकर तीन कुख्यात युवकों को रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 29 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल 5.07 ग्राम), बिक्री के नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
सृष्टि गार्डेन के पास चल रही थी ‘मौत की डीलिंग’
जानकारी के अनुसार, त्योहारों के मद्देनजर शहर में शांति व्यवस्था और नशा मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 22 अक्टूबर की शाम सिटी डीएसपी के नेतृत्व वाली टीम को पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि बिरसानगर जोन नंबर-3 स्थित सृष्टि गार्डेन के सूनसान इलाके में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप खपाने की तैयारी चल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और मौके से भागने की फिराक में लगे तीन धंधेबाजों को धर दबोचा।
आरोपियों की पहचान और बरामदगी:
गिरफ्तार आरोपी: रोशन मुंडा उर्फ गुंडा, विकास दास और आकाश दास।
बरामद सामान: 5.07 ग्राम ब्राउन शुगर (29 पुड़िया), पोको (POCO) कंपनी का स्मार्टफोन और 1,300 रुपये नकद (ड्रग बिक्री की रकम)।
आदित्यपुर से था सप्लायर कनेक्शन, खंगाल रहे हैं पूरी चेन
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। इन्होंने कबूल किया कि वे नशे की यह खेप आदित्यपुर के ड्रग माफियाओं से खरीदकर लाते थे और फिर बिरसानगर सहित आसपास के इलाकों में युवाओं को पुड़ियों में बेचते थे। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया है कि तीनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है; इनके खिलाफ पूर्व में भी चोरी और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के गंभीर मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को एनडीपीएस की सुसंगत धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि नशे के इस पूरे सिंडिकेट की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाली जा रही है और शहर को नशामुक्त करने तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



