
जनता के हक की लड़ाई अब सड़क से सदन तक,हेमंत सरकार को घेरने के लिए भाजपा ने कसी कमर
राजनीतिक प्रस्ताव-2 सर्वसम्मति से पारित,गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने जनहित के मुद्दों पर बुलंद की आवाज
आकाश लोहार
गढ़वा
राजनीति सिर्फ सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं,बल्कि जनता के सवालों को उठाने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने का भी जरिया है,जब युवाओं के भविष्य,किसानों की समस्याओं,रोजगार और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की बात आती है,तो राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है,इन्हीं मुद्दों को केंद्र में रखते हुए भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राज्य की राजनीतिक,सामाजिक और प्रशासनिक परिस्थितियों पर व्यापक चर्चा हुई,बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव-2 को सर्वसम्मति से पारित करते हुए हेमंत सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने तथा जनहित के मुद्दों को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाने की रणनीति तैयार की गई,रांची के सुकुरहुट्टू स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राजनीतिक प्रस्ताव-2 प्रस्तुत किया,इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने अपने विचार रखे,बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में राज्य के किसानों,युवाओं,आदिवासियों और पिछड़े वर्गों से जुड़े सवालों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जनहित के मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाने का संकल्प :- बैठक के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार की नीतियों,रोजगार की स्थिति,युवाओं के भविष्य और किसानों की समस्याओं को लेकर चिंता व्यक्त की,वक्ताओं ने कहा कि जनता से जुड़े सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता,सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है,राजनीतिक प्रस्ताव के माध्यम से भाजपा ने स्पष्ट किया कि किसानों को राहत दिलाने,युवाओं के हितों की रक्षा करने तथा आदिवासी और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी,पार्टी ने राज्य की समस्याओं को व्यापक स्तर पर उठाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार पर दबाव बनाने का संकल्प दोहराया।
सत्येंद्रनाथ तिवारी ने जनहित के सवालों पर रखे विचार :- गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि झारखंड की जनता के अधिकारों की रक्षा और जनसमस्याओं के समाधान के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है,किसानों की समस्याएं हों,युवाओं के भविष्य का सवाल हो या आदिवासी एवं पिछड़े वर्गों के हितों की सुरक्षा,इन सभी मुद्दों पर पार्टी जनता के साथ खड़ी रहेगी,उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव राज्य के जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है,भाजपा सड़क से सदन तक जनता की आवाज बुलंद करेगी और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगी।
हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी :- प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से भाजपा ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि राज्य की राजनीतिक गतिविधियों में जनहित के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे,पार्टी की रणनीति के तहत किसानों,युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े सवालों को लेकर सरकार को घेरने तथा जनता के बीच इन मुद्दों को व्यापक स्तर पर ले जाने पर जोर दिया गया,राजनीतिक प्रस्ताव-2 के सर्वसम्मति से पारित होने के बाद पार्टी ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों को इसी दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया,बैठक में राज्य की मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा के साथ संगठनात्मक स्तर पर जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने पर भी जोर दिया गया।
दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में बनी रणनीति :- प्रदेश कार्यसमिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह,प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,चंपाई सोरेन और मधु कोड़ा सहित पार्टी के सभी सांसद,विधायक,जिला अध्यक्ष,जिला प्रभारी तथा प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे,बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव के जरिए भाजपा ने राज्य के किसानों,युवाओं,आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई,अब देखना होगा कि बैठक में बनी रणनीति को पार्टी जमीनी स्तर पर किस तरह आगे बढ़ाती है और राज्य के जनहित से जुड़े सवालों को लेकर सरकार पर कितना प्रभावी दबाव बना पाती है।




